फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में दूसरे दिन डायरिया के 14 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मरीजों को लंबलू अस्पताल में किया है दाखिल, पानी के दो सैंपल लिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में दूसरे दिन शनिवार को डायरिया के 14 मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 35 हो गई है। शनिवार को बोहड़ी में छह, छियोड़ी में छह और हरनेड़ में दो मामले आए। गत दिवस बोहणी, हरनेड़ व बफड़ी, छियोड़ी, बुराहण में डायरिया के 21 मामले सामने आए थे। कुल मामलों की संख्या 35 हो गई है, जबकि आठ लोग ठीक भी हो गए हैं। चार लोग लंबलू अस्पताल में दाखिल हैं। शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने पानी के दो सैंपल लिए। पहले तीन पानी के सैंपल लिए गए हैं। पानी के पांच सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डायरिया की चपेट में पांच गांव आ गए हैं। बरसात के मौसम में डायरिया फैलने का सबसे अधिक खतरा बना रहता है लेकिन अब बरसात खत्म होने को है और मामले सामने आने लगे हैं। लोगों को उल्टियां, दस्त लगे हुए हैं। चार से पांच माह पहले भी स्वास्थ्य खंड टौणी देवी का यही क्षेत्र डायरिया की चपेट में आया था और सैकड़ों लोग बीमार हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी फील्ड में तैनात हैं और शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी इन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया जारी रही। इस बारे में बीएमओ टौणी देवी डॉ. अभिनीत शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में हैं। पानी के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीन ने कहा कि डायरिया के कुल मामले 35 हो गए हैं। इनमें से आठ लोग ठीक हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 21 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें