नादौन (हमीरपुर)। मां ज्वाला आईटीआई जलाड़ी में 16 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध ऑटो मोबाइल स्पेयर पार्ट निर्माता कंपनी बद्दी से माइक्रो टर्नर तथा लुधियाना से रॉकमैन इंडस्ट्रीज में करीब पांच सौ पदों को भरने के लिए यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के समस्त ट्रेड के आईटीआई और डिप्लोमा धारक इच्छुक आवेदक संबंधित दस्तावेज और आधार कार्ड सहित पहुंच कर इस रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य प्यार सिंह ने बताया कि आईटीआई के चौथे सेमेस्टर के प्रशिक्षु भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।