फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रि-अपीयर फीसों में वृद्धि पर एबीवीपी ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई ने मंगलवार को कॉलेज के गेट के बाहर रि-अपीयर की फीसें बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से फीसों को कम करने की मांग उठाई। प्रदर्शन में करीब 40 कार्यकर्ता शामिल रहे। इकाई अध्यक्ष पुष्पदीप शर्मा ने कहा कि पहले भी जब फीसें बढ़ाई गई थी तो इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीसों को कम किया था। उन्होंने कहा कि अब दोबारा से विश्वविद्यालय ने रि-अपीयर फीसों में वृद्धि कर दी है। इसके चलते गेट के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। पुष्पदीप ने कहा कि फीसों में वृद्धि करने से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि जल्द फीस वृद्धि को कम किया जाए और रि-अपीयर की फीसों को दोबारा से 100 रुपये किया जाए। इस मौके पर अमन, सचिन, मोहित पठानिया, अमन, अनिल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें