हमीरपुर/जाहू (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत जंगलरोपा के हार गांव निवासी रजत सिंह ठाकुर सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिजन और ग्रामीण खुश हैं। रजत सिंह ने आठवीं तक की शिक्षा लिली लिटल फ्लावर स्कूल नाल्टी में ग्रहण की। जबकि नौंवी से लेकर जमा एक तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में की। इसके बाद जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर से हासिल करके हमीरपुर कॉलेज में बीएससी में प्रवेश लिया, लेकिन द्वितीय वर्ष में देश की सेवा करने के जज्बे से राजपूत रेजिमेंट में 2012 में बिलासपुर में लिपिक के पद पर भर्ती हुए।
रजत सिंह भारतीय सेना अकादमी आईएमए से प्रशिक्षण पास करके शुक्रवार को पास आउट हुए हैं। पूरे सैन्य सम्मान के साथ रजत को सेना की वर्दी में देखने के लिए परिवार के सदस्य मौजूद रहे। रजन के पिता मदन ठाकुर प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी के पद पर सेवारत है और माता बबली ठाकुर गृहिणी हैं। रजत ने कहा कि दादा स्वर्गीय सीता राम ठाकुर ने देश की सेवा करने की प्रेरणा दी थी। उनका सपना था कि उनका पोता सेना में भर्ती हो। उन्होंने इसका श्रेय दादा, अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। रजत ठाकुर के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार को प्रदेश टीजीटी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, अखिलेश, जसवंत ठाकुर मेहर सिंह, अजीत सिंह, पवन रांगड़ा ने बधाई दी है।