फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो से कर्मचारियों के तबादले पर भड़की यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्व कर्मचारी यूनियन ने हमीरपुर डिपो के कुछ परिचालकों के तबादलों का विरोध किया है। यूनियन ने इस संदर्भ में महत्वपूर्ण बैठक कर इस बारे में रोष प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में सर्व कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू राम शर्मा, अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, सह सचिव रवि ठाकुर, उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा, जिला महासचिव सुरेंद्र पटियाल, संगठन मंत्री जसवीर पटियाल, प्रेस सचिव जसपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, राजीव राणा, बलदेव, सुनील, सतीश कुमार, राजेंद्र, रविकांत, शोकत अलि, बली मोहम्मद, रियाज मोहम्मद, सदीक मोहम्मद, विकास, विक्रम, चैन सिंह, दिनेश, ओंकार सिंह, धर्म चंद्र, मनोज कुमार, विनय, सोनी कुमार, विनोद, अश्वनी, प्रशांत आदि ने भाग लिया और कर्मचारियों के तबादलों का विरोध किया है।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो के परिचालक सतीश कुमार, शेर सिंह और अनिल कुमार आदि का अन्य बस डिपो के लिए तबादला आदेश जारी हुए हैं। यूनियन ने आरोप लगाया है कि एचआरटीसी में एक संघ विशेष प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद खुद को मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के समकक्ष दर्जा दे रहा है, जोकि प्रदेशभर के कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है। यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि निगम में एक संघ विशेष के पदाधिकारी अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए ओछी राजनीति पर उतर आए हैं और हमीरपुर डिपो के कर्मचारियों के तबादले करवा रहे हैं। जिससे प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। कर्मचारियों के तबादले करवाने के बजाय ऐसे तानाशाही संघ के पदाधिकारियों को कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करवाना चाहिए। यूनियन ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और निगम के प्रबंध निदेशक से आग्रह किया है कि कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाले ऐसे कर्मचारी नेताओं से दूर रहें ताकि, प्रदेश भर के कर्मचारी बिना किसी भय के ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा पाएं। इसके साथ ही सरकार की छवि भी धूमिल होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें