फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पुरुष वर्ग में मंडी, महिला वर्ग में बिलासपुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश कबड्डी संघ ने हिम गुरुकुल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लदरौर में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें लड़कों के वर्ग में मंडी विजेता और हमीरपुर उपविजेता बना। वहीं लड़कियों में बिलासपुर विजेता और मंडी उपविजेता बना। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

विद्यालय के चेयरमैन राजेश सिंह ठाकुर ने इस सफल आयोजन का श्रेय कोच और खिलाड़ियों को दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने कहा कि कबड्डी ने विश्व में अलग पहचान बना ली है। प्रतियोगिता में कुल 19 टीमों ने भाग लिया। इसमें 25 लड़कों और 4 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संतोषी माता मंदिर कमेटी प्रधान हंस राज, उपप्रधान बलदेव सिंह, लाल सिंह चौहान, बलदेव चौहान, नंद लाल ठाकुर, रविंद्र पटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें