फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फैशन डिजाइनर कंवलजीत ने प्रशिक्षुओं को दिए टिप्स

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। एपीएस अकादमी ने संस्थान में कोचिंग ले रहे प्रशिक्षुओं के लिए चंडीगढ़ में डिजाइनर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के फैशन डिजाइनर कंवलजीत सिंह ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार के टिप्स दिए। कंवलजीत सिंह ने प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार किए गए परिधानों में थोड़ा बदलाव करके उन्हें एक नए रूप में प्रस्तुत करने के बारे में बताया। प्रशिक्षुओं ने कंवलजीत सिंह की ओर से सिखाई गई डिजाइनिंग की नई-नई विधियों के अनुसार स्वनिर्मित परिधानों को शुक्रवार को अकादमी परिसर में फैशन शो से प्रदर्शित किया। इसमें प्रशिक्षुओं ने मुख्य लाल रंग का प्रयोग करके परिधानों का निर्माण किया। संस्थान की प्रबंधक शकुंतला शर्मा ने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य डिजाइनिंग के क्षेत्र में नई-नई खोजों से अवगत करवाकर प्रशिक्षुओं को नए-नए टिप्स देना है। इस अवसर पर स्वागत ग्रुप के सीईओ सतपाल शर्मा और प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें