फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंक में 50 फीसदी की वृद्धि पर चुपी क्यों : अनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीता वर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं चिंतनीय हैं। हिमाचल में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां जिस तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है वह भी चिंता का विषय है। जगह-जगह से बलात्कार, हत्या जैसी खबरें सुनने को मिल रही हैं। केवल हमीरपुर में ही गरने दा गलू में फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की लाश मिलना, भोरंज में टैक्सी चालक की सरेआम हत्या और फिर अमरोह में हुई हत्या का मामला हो, ये सब मामले और इस तरह की घटनाएं देव भूमि को भी अपराध में बिहार और दिल्ली की श्रेणी में ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार विदेशों में जमा कला धन लाने में पूरी तरह से विफल रही है। स्विस बैंक में जमा धन जो कांग्रेस के समय में काला बताया था, आज उसकी परिभाषा ही बदली जा रही है। नोट बंदी के बाद जो काला धन खत्म होना चाहिए था वह अचानक इतना कैसे बढ़ गया। स्विस बैंक में भारतीयों की जमापूंजी में 50 फीसदी वृद्धि पर वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध ली है। यह आज जांच का विषय है। लेकिन, इसके बारे में कुछ न बोल कर वे सब आंदोलनकारी शक के दायरे में हैं, जो कांग्रेस से काले धन को लेकर सवाल करते थे। सुजानपुर विश्राम गृह में उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज ठाकुर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, विनय शर्मा, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुमन अटवाल, सीमा सरोच, अनिता कुमारी, दीपक गुप्ता, राजकुमार, स्वतंत्र गुप्ता, राजेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें