फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती लोकप्रियता के शौकीन हैं सांसद : सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती लोकप्रियता के शौकीन हैं सांसद : सुनील
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं से दूर खेल खेलने में हैं मस्त
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुनील शर्मा बिट्टू ने लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर के खेल महाकुंभ को सस्ती लोकप्रियता हथियाने का एजेंडा करार दिया है। सुनील शर्मा ने कहा कि लोकसभा सांसद अनुराग अभी भी लोगों के दुख-दर्द से दूर अपने शौक के लिए और आगामी लोकसभा चुनावों में हार को सामने देखकर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। एक तरफ हमीरपुर जिले की जनता के लोग पीने के पानी की समस्या के लिए परेशान हैं और दूसरी तरफ अनुराग खेल खेलने में मस्त हैं। उन्होंने अनुराग ठाकुर को सुझाव देते हुए कहा कि वह लोकसभा सांसद की जिम्मेदारियों को पहचानते तो बहुत अच्छा होता। वह खेल महाकुंभ की बजाए पेयजल महाकुंभ की कोई योजना बनाते और जनता की सेवा करते तो अच्छा होता। उनको सस्ती लोकप्रियता का बहुत ज्यादा शौक है, जिसके चलते उन्होंने कूड़ेदान पर अपना नाम लिखवाया। उन कूड़ेदान को खाली करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और जनता के सेवक को अपना सांसद चुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें