हमीरपुर। देशभर में चले किसान का आंदोलन असर हमीरपुर में देखने को मिल रहा है। जिला हमीरपुर में पिछले चार दिनों से पंजाब से सब्जियों की सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण जिलाभर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिला की सब्जी मंडी में केवल हिमाचल प्रदेश की ही सब्जी बिक रही है। कई सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं तो कई के दामों में हल्की वृद्धि हुई है। सब्जियों के दाम बढ़ने से लोग सब्जियों की खरीदारी भी कम कर रहे हैं। जिला के दुकानदारों को सब्जियां मंडी में महंगी मिल रही हैं। दुकानदार सब्जियों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वहीं पंजाब से दूध और दही की सप्लाई भी नहीं आ रही है।
जिला में सिर्फ सुपर और कामधेनु दूध की ही सप्लाई हो रही है। दुकानों में दूध, दही और ब्रेड न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान आंदोलन की वजह से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला की सब्जी मंडी में अन्य राज्यों की सब्जी की सप्लाई नहीं हो रही है।