फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। संजीवनी परमार्थ न्यास मेधावी छात्रवृत्ति योजना-2018 परीक्षा का आयोजन कर रहा है। मार्च 2018 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी इस मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत मेरिट में आने वाले मेधावी बच्चों को एक हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति सरकारी की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति से अतिरिक्त होगी। परीक्षा शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा शुल्क को संस्था के एसबीआई खाता नंबर 31510526828 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 00015906 में आरटीजीएस के तहत जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट चेयरमैन संजीवनी चेरिटेबल ट्रस्ट गांव ककड़ियाणा, डाकघर डिडवीं तहसील व जिला हमीरपुर के नाम पर भेजा जा सकता है। छात्रवृत्ति परीक्षा फार्म डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट संजीवनी चेरिटेबल ट्रस्ट डाट ओआरजी से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बलदेव धीमान ने कहा कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के अभिभावक अपने अपने बच्चों के आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा उपनिदेशक शिक्षा विभाग के माध्यम से भी सभी सरकारी स्कूलों में यह जानकारी उपलब्ध करवाने बारे पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें