फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा की परीक्षा में अभिनव, शुभम और लक्ष्य प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के सरकारी प्राथमिक स्कूलों के पांचवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। 107 प्राथमिक स्कूलों के पांचवीं कक्षा के परिणाम में प्रथम स्थान राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़सर के अभिनव, शुभम और राजकीय प्राथमिक पाठशाला पथलियार के लक्ष्य चंदेल ने 800 में से 799 अंक लेकर हासिल किया है। वहीं द्वितीय स्थान राजकीय प्राथमिक स्कूल पथलियार के छात्र निखिल कुमार ने 797 अंक लेकर हासिल किया है, जबकि तृतीय स्थान राजकीय प्राथमिक पाठशाला गुजरेड़ा के ऋषभ कुमार ने 796 अंक लेकर हासिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय प्राइमरी स्कूल बल्याह की छात्रा अंशिका ने 794 अंक, राजकीय प्राथमिक स्कूल धबीरी की श्रेया कौशल, लोहारली स्कूल का विशाल और बिरसवीं बल्याह का राघव शर्मा 800 में से 790 अंक लेकर प्रथम पांच स्थानों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बड़सर की सोनम रानी और फगोटी स्कूल के नितिन ढटवालिया, बुठाण स्कूल की सिमरन और ग्याराग्रां की समीक्षा ठाकुर ने भी मेरिट सूची में जगह बनाई है। इन मेधावी छात्रों को स्कूल प्रशासन सहित बीआरसीसी भी सम्मानित करेगा। बिझड़ी खंड बीआरसीसी विजय हीर ने कहा कि 37 निजी स्कूलों में से केवल 18 स्कूलों ने परीक्षा परिणाम सूचियां जमा की हैं, जिसके चलते उनकी मेरिट सूची घोषित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें