फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन के सामान पर मिले 50 फीसदी रियायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पैरा मिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सोमवार को दोसड़का में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह ढडवाल ने की। बैठक में 300 सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस कैंटीन, स्वास्थ्य सुविधा, वन रैंक वन पेंशन, पेंशन के रिवीजन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर श्रवण सिंह, शेर सिंह राणा, वीएल मनकोटिया, पीएस नूर, ईश्वर, प्रकाश, रूप लाल, धर्म सिंह, प्रीतम चंद आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पुलिस कैंटीन के सामान पर जीएसटी में 50 फीसदी की रियायत देने की मांग उठाई। सदस्यों ने केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य कार्ड स्कीम, भूतपूर्व एवं कार्यरत पैरा मिलिट्री कर्मचारियों के लिए पैरा मिलिट्री भत्ता और पुलिस कैंटीन के लिए जीएसटी में 50 फीसदी की छूट संबंधी केंद्रीय सरकार की नीतियों पर अप्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें