अमर उजाला ब्यूरो
ताल (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय ठठवाणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेवानिवृत्त डीएलपी अनंत राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल के छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा पर प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। मुख्याध्यापक कमलेश ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि अनंतराम शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी मेधावी छात्रों तथा कार्यक्रम प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, एसएमसी प्रधान नरेश, अध्यापक चुन्नी लाल, विजय राणा, कमलजीत, पृथ्वी राज, अनुपमा, पुष्पा देवी, सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।