फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सीएम के जन्मदिन पर 130 को मिला रोजगार, 50 ने किया रक्तदान

Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण करवा
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर हमीरपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हमीरपुर शहर में रोजगार मेले और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 130 लोगों को रोजगार मिला, जबकि शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए हवन करवाया। वहीं, इस मौके पर बड़सर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हवन किया, जबकि हड़ेटा में लड्डू बांट कर जन्मदिन मनाया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती के नेतृत्व में बचत भवन हमीरपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में लगभग 300 अभ्यर्थियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। कार्यक्रम में 40 विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लिए। इस मौके पर लगभग 130 योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें कुल 50 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, नशा निवारण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति सेल के अध्यक्ष होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।

बॉक्स :
सलौणी में हवन और भंडारा

मैहरे (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बड़सर कांग्रेस की ओर से सलौणी में हवन और भंडारे का आयोजन किया। मुख्य आयोजक डैनी जसवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मंजीत सिंह डोगरा, कमल पठानिया, जिला महासचिव पवन कालिया, नरेश लखनपाल, राजेश बन्याल, मीरा कालिया आदि उपस्थित रहे। संवाद

बॉक्स :
लड्डू बांटकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

गलोड़ (हमीरपुर)। हड़ेटा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह का जन्मदिन पर कांग्रेस के युवा नेता व ग्राम पंचायत हड़ेटा के पूर्व उपप्रधान संजय कुमार शर्मा ने लड्डू बांटकर मनाया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों और बाजार में लड्डू बांटे गए। इस मौके पर अविनाश कुमार, शिव कुमार, कुलदीप कुमार, राम मूर्ति, अनिल कुमार आदि शामिल रहे। संवाद

बाॅक्स :
चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का पोस्टर किया लांच
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ से की। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक भी काटा। कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध युद्ध-चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का शुभारंभ पोस्टर लांच के माध्यम से किया। पक्का भरो स्थित पावर हाउस जिम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रतन चंद डोगरा, कैप्टन बलदेव शर्मा, पुरुषोत्तम कालिया, डॉक्टर हर्ष कालिया आदि उपस्थित रहे। संवाद

बढ़ेड़ा में फल और नोटबुक बांटीं
धनेटा (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर ग्राम पंचायत बढ़ेड़ा में स्थित राजकीय प्राथमिक व राजकीय माध्यमिक स्कूल के बच्चों को नोटबुक और फल बांटे। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक नादौन महिला मोर्चा अध्यक्षा सुषमा कुमारी, जिला बाल कल्याण समिति हमीरपुर सदस्य एवं नशा निवारण कमेटी बढ़ेड़ा मीना कुमारी आदि उपस्थित रहे। संवाद

हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण करवा

हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण करवा

हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण करवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें