फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटी-पीसीआर टेस्ट में 13 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
13 more positive in hamirpur
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव नारा के 5 लोग 12 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़की, 10 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बड़सर के ही गांव बाहिरू की 67 वर्षीय महिला, दंगड़ी क्षेत्र के गांव करकोहा का 51 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी क्षेत्र के गांव मण के 2 लोग 34 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय लड़का, धनोट के 2 लोग 56 वर्षीय व्यक्ति और 53 वर्षीय महिला और रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 50 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में भी 18 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें