फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में 13 अभ्यर्थी लेंगे भाग

Sun, 06 Apr 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। जिलाभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दो दिवसीय जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने कहा कि अभ्यर्थियों में कौशलों को विकसित करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया ताकि उन्हें अधिक सक्षम बनाया जा सके।
विज्ञापन


जिला स्तरीय पर मेकेनिक मोटर वाहन में वरुण राणा प्रथम, मशीनिष्ट में अनिल कुमार, वेल्डर मनीष कुमार, फिटर में साहिल, बेसिक कास्मेटोलोजी में सारिका, सिलाई तकनीक में अनामिका, सरफेस और नामैंटेशन टेक्नोलॉजी में शिपाली, फैशन डिजाइन तकनीक कोमल प्रथम, पंप आपरेटर में कुनाल ठाकुर, पलंबर में निखिल कुमार, इलेक्ट्रोनिक्स मेकेनिक में हिमांशु शर्मा, इलेक्ट्रीशियन में ओंकार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग सहायक में अक्षय कुमार प्रथम रहे। सभी अभ्यर्थी पांच मई से आठ मई 2025 तक राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें