फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 128 के ऑनलाइन राशन कार्ड बने, 147 आवेदन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर के पास अभी तक ऑनलाइन 386 नए राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने इनमें से 128 उपभोक्ताओं को राशन कार्ड बनाकर दे दिए गए हैं। जबकि 147 नए राशन कार्ड आवेदनों में त्रुटियां होने की वजह से उन्हें रद्द कर दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं के आवेदन रद्द हुए हैं। इससे पहले राशन कार्ड की प्रक्रिया को ई डिस्ट्रिक के माध्यम से पूरा किया जाता था। खाद्य आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर प्रोग्रामर प्रणव शर्मा का कहना है खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता राशन कार्ड के लिए अपने दस्तावेजों सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे दस्तावेज
इससे पहले उपभोक्ताओं को अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन पंचायत में ही करना होता था, उसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू होती थी, परंतु ऑनलाइन आवेदन होने से उपभोक्ता को अपने पूरे दस्तावेज वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। उसके बाद विभाग के द्वारा ऑनलाइन ही अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट की छंटनी होगी उपभोक्ता के द्वारा पूरी प्रक्रिया सही की गई होगी तो उसके बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें