फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल बस से टक्कर में बाइक सवार घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
ताल के पास चौकी में बाइक और एक निजी स्कूल बस के बीच हुई टक्कर। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घा
विज्ञापन
ताल/डिडवीं (हमीरपुर)। हमीरपुर के चौकी कस्बे में सोमवार को एक बाइक और स्कूल बस की टक्कर हो जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे एंबुलेंस से हमीरपुर अस्पताल लाया गया, यहां डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। गंभीर घायल युवक की पहचान साहिल कुमार,(आयु 18 वर्ष) पुत्र प्रमोद सिंह, गांव अमनेड़, हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हमीरपुर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और निजी बस चालक से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। स्कूल बस साढ़े तीन बजे के करीब टिक्कर की ओर से चौकी की तरफ जा रही थी जबकि बाइक सवार चौकी से टिक्कर की तरफ आ रहा था। ताल से थोड़ा सा आगे उतराई में चौकी कस्बे में बाइक सवार और एक निजी स्कूल बस की जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया। इस टक्कर से बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है और बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आई हुई हैं। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद बाइक सवार को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें