फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नीट की तैयारी के लिए 17 स्कूलों के 122 विद्यार्थियों ने दिया दूसरा टेस्ट

Wed, 09 Apr 2025 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में नीट की तैयारी को लेकर चल रही शैक्षणिक पहल के अंतर्गत मंगलवार को 17 विद्यालयों के 122 विद्यार्थियों ने अपना दूसरा टेस्ट दिया। यह अभ्यास परीक्षा विद्यार्थियों को नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। इस शृंखला का पहला टेस्ट दो अप्रैल को लिया गया था। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य भोरंज क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के स्वरूप तैयारी की रणनीति तथा समय प्रबंधन जैसे आवश्यक तत्वों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे नीट 2025 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें। विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के अनुरूप माहौल उपलब्ध करवाने के लिए प्रश्नपत्र का निर्माण नीट पैटर्न के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के दौरान भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विभिन्न केंद्रों पर जाकर टेस्ट प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से संवाद करते हुए परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं आवश्यक सहयोग के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस टेस्ट शृंखला में कुल चार टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक टेस्ट के पश्चात विद्यार्थियों को उनकी प्रदर्शन रिपोर्ट दी जाएगी और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा उत्तरकुंजी एवं समाधान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज अनिल डोगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें