फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने को अध्यापकों ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी के अध्यापकों ने स्कूल में बच्चों के नामांकन में वृद्धि करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें अध्यापक गांवों में पहुंचकर अभिभावकों और बच्चों को स्कूल के बारे में अवगत करवा रहे हैं। अध्यापक बच्चों को निजी स्कूलों के स्थान पर सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान में स्कूल के अध्यापक कुलदीप कुमार, आईडी धीमान, प्रेमलता, सुनीता, रोम लता शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर ने कहा कि 30 मार्च को स्कूल में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से संवाद में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बता दें कि जिले में सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों में अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या को देखते हुए कई स्कूल अध्यापक अपने स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी कड़ी में बणी स्कूल के अध्यापक भी घर-घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को सरकारी स्कूलों में सुविधाओं, पढ़ाने का तरीका आदि के बारे में जागरूक कर रहे हैं ताकि, बच्चे व अभिभावक सरकारी स्कूलों को तवज्जो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें