फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में आग से निपटने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। वन विश्राम गृह भरेड़ी में मंगलवार को रेंज ऑफिसर अघार केदारनाथ की अध्यक्षता में फायर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के खंड अधिकारी, वन रक्षक और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। जिसमें जंगल और वन क्षेत्र में आग से निपटने की तैयारियों पर चर्चा की गई। विभाग ने अग्निकांड की घटनाओं से बचने के लिए सभी रेंजों में सात कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। वन कर्मियों को शामिल करके विभिन्न टीमें भी गठित की गई हैं।
विज्ञापन

टीम में शामिल लोग जंगल में आग लगने की सूचना पर तत्काल सक्रिय होकर आग बुझाने में जुट जाएंगे। टीम के सभी सदस्यों को जंगल में आग बुझाने के तौर-तरीकों की भी जानकारी दी गई है। टीम में शामिल लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त भी करते रहने को कहा गया है। ग्रामीणों को भी गर्मियों के मौसम में अपनी घासनियों में आग न लगाने का आग्रह किया है। यदि आग लगानी ही हो तो विभाग के कर्मचारियों को पहले सूचित करने को कहा गया। बीड़ी-सिगरेट पीने वालों को भी उन्होंने विशेष हिदायत दी कि वे आग लगाने से बचें। यदि कोई आग लगाता हुआ पाया जाता है तो उस व्यक्ति पर वन विभाग कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएगा। वर्कशॉप में मौके पर वन खंड अधिकारी भरेड़ी जगत राम, वन खंड अधिकारी सिराहड़ी राजेश कुमार, वन रक्षक सुभाष चंद, दिलबाग सिंह, नीरज कुमार, नरेश कुमार, योगराज, उपप्रधान धमरोल विपन कुमार, बबली इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें