फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकमित्र केंद्रों में प्रिंट नहीं हो रहे हिमकेयर कार्ड, सुविधा से वंचित लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बनने वाले हिम केयर कार्डों के प्रिंट सीएससी और लोकमित्र केंद्रों में नहीं निकल रहे हैं। इससे हजारों लोग मुफ्त इलाज से वंचित रह रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी ने प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने का कार्य लोकमित्र और सीएससी केंद्रों को दिया है। लोकमित्र और सीएससी केंद्रों में स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने के लिए जोर शोर से कार्य शुरू भी किया गया, लेकिन प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसाइटी की लेटलतीफी की वजह से कार्ड का प्रिंट न निकलने से इसका खामियाजा लोगों और लोकमित्र संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों एक दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में लोकमित्र केंद्र और सीएससी के माध्यम से चार हजार स्वास्थ्य कार्ड ऐसे हैं, जिनकी ऑनलाइन फीस कट चुकी है, परंतु एक महीने से कार्डों के प्रिंट नहीं हुए हैं। स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारक सीएससी और लोकमित्र केंद्रों में कार्ड का प्रिंट लेने के लिए कई बार चक्कर काट रहे हैं, परंतु उन्हें कार्ड नही मिल रहे हैं। लोगों को अस्पताल में अपनी जेब से रुपये खर्च कर इलाज करवाना पड़ रहा है। लोगों में राजेश कुमार, सतीश कुमार, विमला देवी, अमन शर्मा, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार, हंस राज, अमृत लाल, अनीता कुमारी, पवन कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, कमलेश आदि ने बताया कि लोकमित्र और सीएससी केंद्रों में हिम केयर कार्ड को बनाए हुए लगभग एक महीने से ज्यादा समय हो गया है, परंतु अभी तक स्वास्थ्य बीमा कार्ड नहीं निकल रहे। इस कारण वह निशुल्क इलाज से वंचित हैं। स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यालय शिमला के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोकमित्र और सीएससी केंद्रों में स्वास्थ्य बीमा कार्ड न निकलने के लिए सीएससी के अधिकारी जिम्मेवार हैं। उधर, लेाकमित्र और सीएससी के राज्य समन्वयक अशोक कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य बीमा योजना के अधिकारियों की ओर से सीएससी और लोकमित्र केंद्र के माध्यम से बनाए गए कार्ड की डिटेल को अपलोड न करने की वजह से कार्ड प्रिंट नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें