बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी पैरा मिलिट्री जवान की न्यायालय से 3 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। बड़सर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने का मामला पुलिस थाना बड़सर में दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसओ जगदीश चंद का कहना है कि आरोपी का न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।