हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर शनिवार को एसी टू डीसी हमीरपुर अनुपम ठाकुर के माध्यम से शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को ज्ञापन भेजा। जिला संयोजक सचिन लगवाल ने बताया कि इस ज्ञापन में शिक्षा मंत्री से छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने, छात्र संघ चुनावों की बहाली, प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों का आधारभूत ढांचा सुधारने, केंद्रीय विवि का शीघ्र निर्माण करने, आउटसोर्स पर भर्तियों की समाप्ति, प्रदेश विवि में शोध कर रहे छात्रों को छात्रवृत्ति, प्रदेश में संस्कृत और खेल विवि शुरू करना आदि मांगे शामिल रहीं।
उन्होंने कहा कि छह फरवरी को जिला केंद्रों पर छात्रवृत्ति को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। आठ फरवरी को इकाई स्तर पर प्रदर्शन होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एबीवीपी प्रदेश में सौ फीसदी मतदान अभियान चलाएगी। यह ज्ञापन उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम के माध्यम से भी शिक्षा मंत्री के माध्यम से भेजे गए और मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई।