फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जमा दो कक्षा के छात्रों ने जमा एक को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। लिटिल एंजल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मैहरे में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर, सब जूनियर वर्ग में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में सुई धागा रेस में अंजली और दीपाली ने प्रथम, अपूर्वा और पिया दूसरे तथा मानवी तीसरे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जमा एक और जमा दो के छात्रों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

जिसमें जमा दो कक्षा के छात्र विजयी रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में परिणीका, नितिन, रश्मि, अंशुल, योगिता तथा रीतिका प्रथम रहे। वहीं प्रांजल, सुहानी, पीयूष, प्रशांत दूसरे और अनामिका, नैना, वंश, मुस्कान तथा यश तीसरे स्थान पर रहे। लेमन रेस में लक्षिता और शिवानी प्रथम, सुहावनी व अंकिता दूसरे और नंदिता तथा कनिका तीसरे स्थान पर रहे। फ्रॉग रेस में नितिन प्रथम, साहिल और अमित दूसरे तथा रितेश व सुशांत तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन रंजू चंद्रभूषण तथा सुशील की ओर से किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डिंपल कपिल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें