फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव और स्ट्रेस की चपेट में जिला के युवा 17-31-21

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के युवा और अधेड़ उम्र के लोग मानसिक तनाव की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मनोरोग चिकित्सक के पास रोजाना करीब दो दर्जन मरीज मनोरोगों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें से अधिकतर युवा ऐसे हैं जो नशा करते हैं और बेरोजगार हैं। नशा करने वाले अधिकतर युवा मनोरोगों के शिकार हो रहे हैं। अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में 25 से 40 साल के लोग मनोरोगों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। मानसिक तनाव से पीड़ित युवा अकसर कोई गलत कदम उठा लेते हैं। चिकित्सकों ने परिजनों से मानसिक तनाव के लक्षण पाए जाने पर व्यक्ति को मनोरोग विशेषज्ञ के पास दिखाने का आग्रह किया है ताकि, समय रहते उसका सही उपचार हो सके और उसे मानसिक तनाव से छुटकारा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्ति हमेशा परेशान या व्याकुल रहता है। इसके साथ ही उसमें उदासीनता, चिड़चिड़ापन, चिंताग्रस्त, खाने और सोने के व्यवहार में परिवर्तन, गुस्सा या अधिक ज्यादा बोझ, अकेले रहना आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। वर्तमान में कई तरह के नशे की चपेट में आकर युवा अकसर तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे ही करीब दो दर्जन लोग रोजाना मनोरोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के मनो चिकित्सक डा. संदीप कुमार का कहना है कि ओपीडी में रोजाना 20-22 लोग मनोरोगों से पीड़ित आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति के कारण वह अधिक मानसिक तनाव में आ रहे हैं। उन्होंने लक्षण पाए जाने पर परिवार सदस्यों से व्यक्ति को मनोचिकित्सक के पास दिखाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें