नादौन (हमीरपुर)। जिलास्तरीय प्राथमिक पाठशालाओं की खेलकूद प्रतियोगिता में कंडरोला स्कूल की छात्राओं ने लगातार छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। मुख्याध्यापक सुमन कुमारी और शिक्षक रंजीत पठानिया ने बताया कि अब यह छात्राएं 29 अक्तूबर से चंबा में होने वाली प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी। क्षेत्र भर के लिए यह गौरव की बात है। सुमन कुमारी ने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता गत दिनों बिझड़ी में संपन्न हुई थीं। जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला कंडरोला की इन छात्राओं ने बैडमिंटन में बिझड़ी खंड की लड़कियों को जिलास्तरीय फाइनल मुकाबले में हरा कर जीत दर्ज की। स्कूल पहुंचने पर इन छात्राओं का जोरदार स्वागत किया। सुमन कुमारी, रंजीत पठानिया तथा एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार ने छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए आगे की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।