फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन का पद खाली, कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र..
विज्ञापन

पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन का पद खाली, कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन
पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्स यूनियन ने दिया धरना, सीएम को भेजा मांग पत्र
मांग पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बनाने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्स यूनियन हमीरपुर ने सैनिक निगम में चेयरमैन के पद पर करीब एक वर्ष से कोई नियुक्ति न होने के विरोध में पूर्व सैनिक निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन के दर्जनों सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और जिला प्रशासन के सौजन्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर यूनियन हमीरपुर के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। अवस्थी ने कहा कि जब से प्रदेश में वर्तमान सरकार का गठन हुआ है, तब से पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन का पद रिक्त चल रहा है। इस कारण पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के समक्ष समस्याओं को पहले ही रखा जा चुका है। समाधान न होने के कारण उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम के चेरयमैन का अतिरिक्त कार्यभार उपायुक्त को सौंपा गया है, लेकिन उपायुक्त कार्यालय में कार्यभार अधिक होने के कारण प्रदेश के दूर दराज से आने वाले इस वर्ग के लोगों को काम न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्ष में चार बार चेयरमैन से होने वाली बैठक सात दिसंबर 2017 के बाद से नहीं हो पाई है। इस कारण समस्याएं लंबित पड़ी हैं। एसीसी उद्योग बरमाणा की मानमानी के चलते एनएच पर जाम लग जाता है। हिमाचलत और पंजाब में एसीसी के डंपों पर वाहनों को समय पर खाली नहीं किया जा रहा। चार-चार दिन तक वाहनों को यहां खड़ा होना पड़ रहा है। डपों पर गाड़ी खाली करने के लिए वहां कार्यरत मजदूर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। उन्होंने बताया कि आपरेटर्स को डंपों के मालिकों की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। वह वाहनों को खाली न कर इन्हें 40 से 50 किलोमीटर दूर भेज रहे हैं। गत अप्रैल माह में पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्स के पांच वर्षीय चुनाव प्रस्तावित थे, परंतु चेयरमैन का पद रिक्त होने के कार ण यह अभी तक नहीं हो पाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि चेयरमैन के पद को शीघ्र भरा जाए। ताकि पूर्व सैनिक ट्रक आपरेटर्स यूनियन को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर यूनियन के महासचिव सेवानिवृत्त कैप्टन राजेश, पंचम सिंह, सुखदेव सिंह, पूर्ण सिंह सहित दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें