फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि के अतिक्रमण संभावित क्षेत्रों में होगी तारबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वन भूमि के अतिक्रमण संभावित क्षेत्रों में विभाग तारबंदी करवाएगा। वन विभाग को तारबंदी के लिए 30 लाख रुपये बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग ने जिला मुख्यालय समेत अन्य जगहों पर अतिक्रमण को रोकने के लिए कमर कस ली है। इस कार्रवाई से जिला मुख्यालय के कई रसूखदारों में भी हड़कंप मचने वाला है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कृष्णानगर, हीरानगर और पक्काभरो समेत अन्य जगहों पर वन भूमि पर कई रसूखदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। लेकिन, इनके रसूख के चलते पूर्व में वन विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर पाया है। वहीं अब वन विभाग ने अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का एलान कर दिया है। जिसके चलते माना जा रहा है कि अब रसूखदारों पर भी कार्रवाई होगी। कई जगह वन भूमि में बसें, ट्रक और ट्राले भी खड़े किए जा रहे हैं। यह कॉमर्शियल ऑपरेटर भी वन विभाग के निशाने पर हैं। अगर वन विभाग ने बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई शुरू की तो शीघ्र ही वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त हो जाएगी। उधर, डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू होगी। अतिक्रमण संभावित क्षेत्रों में शीघ्र तारबंदी की जाएगी। हीरानगर और कृष्णानगर में वन भूमि पर हुए अवैध कब्जों को भी शीघ्र हटाया जाएगा। तारबंदी के लिए विभाग को 30 लाख का बजट स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें