फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित छात्रों में से एक को कॉलेज आने की मिली अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के कैंपस में हथियार लहराने और बैग में हथियार रखने के आरोप में निष्कासित छह छात्रों में से एक को कॉलेज प्रबंधन ने प्रवेश की अनुमति प्रदान कर दी है। संबंधित छात्र के अभिभावक कॉलेज पहुंचे और प्रबंधन से बात की। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्र से बैग में दोबारा हथियार या आपत्तिजनक चीजें न रखने और माफीनामा लिखवाकर छात्र को कॉलेज आने की इजाजत दे दी। वहीं शेष छात्रों के घर से शुक्रवार तक कोई भी अभिभावक कॉलेज नहीं पहुंचा है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के अभिभावकों को 30 जुलाई तक का समय दिया है। अगर 30 जुलाई तक उक्त छात्रों के अभिभावक कॉलेज नहीं आते हैं तो छात्रों का पूर्ण रूप से निष्कासन हो सकता है और कॉलेज प्रबंधन उन पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बीते सोमवार को हमीरपुर कॉलेज में छात्र संगठनों के दो गुटों में पत्थरबाजी हुई थी और कॉलेज परिसर में एक हथियारों से भरा थैला मिला था। वहीं अगले ही दिन एक छात्र के बैग से ग्रिप बरामद हुआ। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने छह छात्रों को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कॉलेज में बैग लाने पर प्रतिबंध लग गया। शुक्रवार को उस छात्र को बहाल कर दिया गया जिसके बैग में ग्रिप मिला था। प्रधानाचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल का कहना है कि एक छात्र को बहाल कर दिया गया है। उसकी माता कॉलेज में आई थी और वह गरीब परिवार से संबंधित है। कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने छात्रा की माता के साथ बात करके और छात्र से माफीनामा लिखवाकर उसे बहाल कर दिया है। वहीं अन्य सस्पेंड किए गए छात्रों के अभिभावक अगर 30 जुलाई से पहले कॉलेज नहीं आते हैं तो उन छात्रों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

छोटे बैग लेकर कॉलेज आई छात्राएं-
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में शुक्रवार को छात्राएं छोटे बैग लेकर पहुंची। महाविद्यालय में लड़कों पर बैग लाने के लिए प्रतिबंध है और केवल लड़कियां ही अपने छोटे बैग या पर्स कॉलेज ला सकती हैं। इस पर महाविद्यालय में लड़कियां अपना साइड पर्स या छोटा बैग कॉलेज लेकर आईं। इसके अलावा लड़कों ने कॉलेज में बैग नहीं लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें