फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
training
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला उद्योग विभाग ने ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति और गरीब परिवार से संबंधित युवा आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 2400 रुपये प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा। उद्योग विभाग की ओर से युवाओं को नौ माह तक इंजीनियरिंग से संबंधित विभिन्न ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवा ही प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी ब्लॉक कार्यालय या फिर उद्योग विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण में 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा ही भाग ले सकते हैं। इच्छुक बेरोजगार युवा कभी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। युवाओं को यह प्रशिक्षण उनके नजदीकी आईटीआई या किसी औद्योगिक क्षेत्र में दिया जा सकता है। अनुसूचित जाति और गरीब परिवार के जो युवा इंजीनियर बनने का सपना संजोए बैठे हैं, उन युवाओं के लिए यह एक अच्छा मौका है। इस संबंध में जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि ग्रामीण इंजीनियरिंग आधारित प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुसूचित जाति और गरीब परिवार से संबंधित युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें