फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का कनिष्ठ अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगू(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ते ग्राम पंचायत बढेड़ा के सुलाड़ा, झरेड़ी, मालग पंचायत, कपाड़ा, चतराणा, रलां दी बाहल, सैला दी बाहल, तरकेड़ी आदि गांवों में पिछले आठ दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। बिजली सुचारु न होने से लोगों को पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो रही है। इसी कारण शुक्रवार को ग्राम पंचायत बढेड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान सुषमा कुमारी और उपप्रधान राजेश कुमार की अगुवाई में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दिया। लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीण बलदेव सिंह, रमेश चंद, महेंद्र कुमार, अजय कुमार, नितिश, कमल किशोर, आशा, सुमना, मीरा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोगों का गुस्सा देख बिजली उपमंडल धनेटा के एसडीओ नसीब चंद वहां आए और उन्होंने लोगों को दो घंटे में बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया। लोगों का कहना 1 जून को आए तूफान के कारण इलाके में बिजली न होने के कारण उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई न होने से उन्हें मजबूरन प्राकृतिक स्रोतों से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है। वहीं बिजली की सप्लाई सुचारु रूप से न होने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में बाहर से टैंकर मंगवा कर बच्चों के लिए पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस संबंध में बिजली उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता नसीब चंद का कहना है कि बिजली की सप्लाई बहाल करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं, जो प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों की मदद से बिजली सप्लाई बहाल कर देंगी। उपभोक्ताओं की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें