फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची कटवाने के लिए धूप और बारिश झेलने को मजबूर मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में इलाज के लिए पर्ची कटवाने आने वाले मरीजों और तीमारदारों को धूप और बारिश में खड़ा होना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर का पर्ची काउंटर पुराने सीएमओ कार्यालय के पास शिफ्ट किया गया है। शिफ्ट किए गए कार्यालय के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। इस कारण मरीज अस्पताल परिसर से बाहर तक खड़े हो रहे हैं। कई बार मरीजों की लाइनें सड़क तक लग रही हैं। इस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहन और एंबुलेंस जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं के मद्देनजर भवन का नवीनीकरण किया जा रहा है। इस कारण अस्पताल के अंदर से पर्ची और कैश काउंटर को पुराने सीएमओ कार्यालय के पास शिफ्ट किया गया है, लेकिन पुराने सीएमओ कार्यालय के अंदर उपयुक्त जगह न होने के कारण मरीजों की लाइनें बाहर तक लग रही हैं। वहीं इस कक्ष के पास आपातकालीन वार्ड भी हैं। पर्ची काउंटर के पास मरीजों की भीड़ होने के कारण कई बार आपातकाल के मरीज को भी अंदर ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि पर्ची काउंटर को अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में रेनोवेशन के कार्य के चलते काउंटर शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें