फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू बाजार में बनेगा शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जाहू में स्वच्छता अभियान को लेकर बुधवार को उपमंडल भोरंज के बीडीओ ने पंचायत के पदाधिकारियों और व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ बैठक की। इस मौके पर बीडीओ कीर्ति चंदेल ने पंचायत में सफाई को लेकर पंचायत पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है उनको अतिशीघ्र सोख्ता पिट बनाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए 8 अप्रैल को होने वाली ग्राम सभा में प्रस्ताव डालकर शीघ्र कार्य को अंजाम दिया जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जाहू बाजार के दुकानदारों और अन्य लोगों के लिए सरकारी भूमि पर सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा। शौचालय के निर्माण के बाद इसकी साफ सफाई का जिम्मा जाहू व्यापार मंडल का होगा। बीडीओ ने पंचायत को आदेश दिए कि जिन लोगों ने निजी भूमि में झुग्गी झोपड़ियां बनाई हैं और पंचायत के द्वारा सात दिन का समय दिया है, सात दिन के बाद पंचायत पंचायती अधिनियम एक्ट 1994 के तहत कार्रवाई करें। इस अवसर पर जाहू पंचायत के प्रधान राजू कुमार, उपप्रधान चमन लाल, वार्ड सदस्य, कमल शर्मा, प्रकाश शर्मा, आज्ञा राम, जाहू व्यापार मंडल का प्रधान सूरत सिंह चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें