फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक संघ ने किया बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल राजकीय महाविद्यालय अध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की हमीरपुर इकाई ने मंगलवार को बैठक कर बायोमीट्रिक हाजिरी का विरोध जताया है। बैठक की अध्यक्षता इकाई सचिव प्रो. अमरजीत अत्री ने की। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। प्रो. अत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर किसी प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ राज्य सरकार के इस प्रस्ताव का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि जब हर विभाग का निदेशक उसी विभाग के काडर का अधिकारी होता है, तो उच्च शिक्षा निदेशक प्रशासनिक अधिकारी क्यों। इन निर्णयों पर प्रस्ताव पारित कर एचजीसीटीए केंद्रीय कार्यकारिणी और उच्च शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरदेव सिंह जंवाल के माध्यम से भेजा गया। इस मौके पर प्रो. रीटा शर्मा, डॉ. जीसी राणा, प्रो. रविंद्र पाल, प्रो. उत्तम शर्मा, प्रो. नितिका, प्रो. अल्पना, डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. संगीता सिंह, पुस्तकालयाध्यक्ष सुनीता सैनी, प्रो. प्रवीण कुमार, प्रो. सौरभ सूद, प्रो. सपना, प्रो. आशा, प्रो. मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें