फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली उत्सव को लेकर निभाई झंडा रस्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सुुजानपुर(हमीरपुर)। होली उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने झंडा रस्म निभाकर मन्नत मांगी। पुराने रीति-रिवाज के मुताबिक झंडा रस्म की अदायगी के साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया। हालांकि सरकारी तौर पर 27 फरवरी से राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ होगा। पंडित आशुतोष शर्मा ने कहा कि पुरानी परंपरा के मुताबिक होली अष्टमी को सनातन धर्म के मुताबिक होलाष्टक कहते हैं। उन्होंने कहा परंपरा के अनुसार होली मेल का शुभारंभ हो गया है।
विज्ञापन

आशुतोष ने कहा कि इस दिन झंडा रस्म निभाते हुए मां दुर्गा से मेले के सफल आयोजन की कामना करते हैं। वर्षों से चलाई जा रही परंपरा को निभाते हुए अपर बाजार में स्थानीय हनुमान मंदिर में प्रदीप शास्त्री, सुरेंद्र डोगरा, शशि गुप्ता, विपिन शर्मा, अशीष शर्मा, मनोज नाग, मनोज डोगरा, नरेश शर्मा, मोहित शर्मा, दिनेश गुप्ता ने यह रस्म निभाई। वहीं दूसरी तरफ लोअर बाजार में शिव मंदिर में पंडित आशुतोष ने पूजा अर्चना करवाकर रस्म निभाई। इस मौके पर अजयने मंदिर में झंडा रस्म निभाई, उनके साथ कुशल, अनुप, कपिल, रमन भट्टनागर, ओंकार स्वरूप, राकेश कटोच, विपन, अनिल आदि मौजूद रहे। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद भी चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें