फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहू ने जमाया बाहन्वी क्रिकेट प्रतियोगिता पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। नव जागृति युवा क्लब बाहन्वी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर धमरोल वार्ड जिला परिषद सदस्य अंकुश सैनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जाहू और नव विभोर के बीच खेला गया। जिसमें जाहू टीम ने नव विभोर टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेता टीम जाहू को 7100 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच जाहू टीम के बल्लेबाज आकाश को दिया गया। इस अवसर पर सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए ताकि मेलजोल की भावना को बढ़ावा मिलता रहे। इस अवसर पर बाहन्वी पंचायत के प्रधान दीप चंद, मदन लाल शर्मा, सतीश कुमार शर्मा, कमेटी के प्रधान मनीष कुमार, सचिन, अशोक कुमार और राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें