फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली दुर्गा सिद्ध मंदिर की छिंज सात को

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। बड़ा क्षेत्र के काली दुर्गा सिद्ध मनोकामना मंदिर धरोड़ चमराल की प्रसिद्ध छिंज सात फरवरी को होगी। इस के लिए छिंज कमेटी की बैठक काली दुर्गा सिद्ध मनोकामना मंदिर धरोड़ चमराल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के प्रधान प्रमोद पटियाल ने की। पंचायत प्रधान अशोक सनौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि छिंज के मुख्य अतिथि समाज सेवी सुभाष ठाकुर होंगे। डॉ. राजेंद्र पटियाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। छिंज कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता परमजीत ने कहा कि विजेता पहलवान को 7100 रुपये व उप विजेता को 5100 रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलवानों का पंजीकरण सात फरवरी को दोपहर 12 बजे तक ही होगा। बैठक में छिंज की प्रबंधक कमेटी के हरवंश लाल, परमजीत, चंद किशोर, देश राज, मुख्तयार सिंह, राज कुमार, विजय कुमार, विपिन कुमार, किशन चंद, श्रवण कुमार, प्रकाश चंद, होशियार सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रेम चंद, हुकम सिंह, रमेश धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें