फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के खेल मैदान में आज जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। समारोह की शुरूआत सुबह साढ़े दस बजे से होगी। मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मार्चपास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इस अवसर पर पुरुष तथा महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउड एंड गाइड मुख्यातिथि को सलामी देंगे। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अतिरिक्त समस्त जिला वासियों से इस समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह उपमंडल स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें संबंधित एसडीएम राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें