धनेटा(हमीरपुर)। लेफ्टिनेंट नरैण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घडोह में एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर अलग-अलग खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें खो-खो, चम्मच रेस, रस्साकशी, जलेबी कूद, वॉलीबाल, निशानेबाजी आदि खेलें करवाई गईं। खो-खो प्रतियोगिता में गंगा हाउस प्रथम तथा कृष्णा हाउस दूसरे स्थान पर रहा। जलेबी कूद प्रतियोगिता में गंगा हाउस का सचिन प्रथम रहा तथा यमुना हाउस का सुजल शर्मा दूसरे स्थान पर रहा। निशानेबाजी में कक्षा चौथी से यश ने बाजी मारी।
बैलून रेस में केजी कक्षा से ध्र्रुव, कनिका व खुशी, नर्सरी कक्षा से यशिका, अनिकेत व शिवांश, तीसरी कक्षा से यशिका, वर्णीका व साक्षी आदि बच्चों ने प्रथन व दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने कहा कि खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इस अवसर पर अध्यापक विनोद, अनीता, अरुणा, सुमन चंद्र किरण, नीता, मोनिका, सीमा, मीनू बाला, शिखा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।