फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर रिटर्न समय पर भरें व्यापारी : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के दुकानदारों के लिए आयकर विभाग ने बुधवार को जागरूकता शिविर लगाया। शिविर की अध्यक्षता आयकर अधिकारी हमीरपुर सुरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की प्रगति के लिए टैक्स देना अति आवश्यक है। इसलिए व्यापारी वर्ग को आयकर देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आयकर विभाग का उद्देश्य आम लोगों व व्यापारी वर्ग में मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के साथ विभागीय नियमों व प्रावधानों से लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

सभी लोग समय-समय पर अपना रिटर्न भरें तथा एडवांस टैक्स देकर पेनल्टी से बचें। उन्होंने कहा कि अपनी आयकर विवरणी जरूर भरें। चाहे उनकी आय टैक्स लिमिट से कम हो। इससे उन्हें फायदा ही होगा। टैक्स लिमिट से अधिक आय वाले व्यापारियों पर विभाग की नजर है। आयकर निरीक्षक गुलाम मुहम्मद ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर व्यापार कमेटी मैहरे के प्रधान विनोद लखनपाल, ओम प्रकाश जसवाल, पंकज ठाकुर, सतीश सोनी, कृष्ण चंद सोनी, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सुखविंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह, अशोक कुमार, अजय कुमार सहित अन्य कई दुकानदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें