फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग बेच रहा सस्ते बल्ब, ट्यूब और पंखे

विज्ञापन
led bulb - फोटो : demo
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में डाक विभाग द्वारा सस्ते बिजली उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोग डाकघर में पहुंचकर सस्ते सामान को खरीदकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह लाभ उजाला योजना के तहत ग्राहकों को दिया जा रहा है। डाकघर में आधार कार्ड की प्रति देकर सभी को यह सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

इस सामान की पहली खेप में दो हजार एलईडी बल्ब, दो हजार एलईडी ट्यूबें और सौ पंखे डाकघर में आए हैं। बाजार से लगभग आधे दामों में मिल रहे इन उपकरणों को खरीदने के लिए हर रोज कई ग्राहक डाकघर पहुंच रहे हैं। डाकघर में एलईडी बल्ब की कीमत 70 रुपये, ट्यूब की कीमत 220 रुपये और पंखे की कीमत 1200 रुपये है। उजाला योजना के तहत लोगों को नौ वाट का बल्ब और बीस वाट की ट्यूब बेची जा रही है। ये उपकरण डाकघर के सौजन्य से पहली बार उपभोक्ताओं का उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। डाक विभाग पहली खेप के खत्म होने के बाद दोबारा इन उपकरणों की खेप मंगवाएगा।
उधर, हमीरपुर डाकघर के प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद का कहना है कि उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा सस्ता बिजली का सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि डाकघर में पहुंचकर उजाला योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


खातों को आधार से जल्द करवाएं लिंक
प्रवर अधीक्षक भवानी प्रसाद ने कहा है कि उपभोक्ता अपने खातों का आधार और मोबाइल से लिंक करवाएं। डाकघर हमीरपुर के अंतर्गत कुल 5 लाख उपभोक्ताओं के खाते हैं। लगभग आधे उपभोक्ताओं ने अपने खाते आधार से लिंक नहीं करवाए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि अपने खातों को आधार से जल्द से जल्द लिंक करवाएं। जो उपभोक्ता अपने खातों को आधार और मोबाइल से लिंक नहीं करवाएंगे, उन्हें विभाग की योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें