फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन नगर पंचायत में नहीं मिल रहे सीवरेज कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन नगर पंचायत में नहीं मिल रहे सीवरेज कनेक्शन
विज्ञापन

नगर पंचायत में पौने तीन वर्ष पहले शुरू हुई थी मल निकासी योजना
आईपीएच विभाग ने शहर के सभी सातों वार्डों में बिछाई थी पाइपलाइन
महेश कपिल
हमीरपुर। स्थानीय कस्बा में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य जनवरी 2015 से शुरू किया गया है। पौने तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कस्बा के सभी लोगों को सीवरेज के कनेक्शन नहीं मिल पाए है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह और सात के कुछ घरों को छोड़ दिया जाए तो शेष वार्डों के बाशिंदों को विभाग कनेक्शन नहीं दे पाया है। नादौन कस्बा के सात वार्डों की कुल जनसंख्या 4429 है। कस्बा में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए 6.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बजट होने के बावजूद विभाग कस्बा के लोगों को सीवरेज सुविधा से नहीं जोड़ पाया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कस्बा में जो भी कार्य शुरू करवाए जाते हैं, वह हमेशा कछुआ गति से ही किए जाते हैं। कई कार्य तो संबंधित विभाग और सरकार की लापरवाही से अधर में लटके हुए हैं। बीते पौने तीन वर्षों से विभाग सीवरेज लाइन को मेन ट्रंप लाइन से नहीं जोड़ पाया है।
विज्ञापन

लोगों में राजीव कुमार, मुकेश, विशाल कुमार, नीरज, अभिषेक जोशी, गौरव जैन, अतुल नवीन, प्रकाश चंद, सीता देवी, सीमा, अनीता देवी, रीना आदि का कहना है कि सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग को ठेकेदार को टेंडर देने से पहले कार्य करने की समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए थी। लोगों ने विभाग से कस्बा में शीघ्र सीवरेज कनेक्शन देने की मांग की है। उधर, विभाग के एसडीओ मीर चंद का कहना है कि मेन ट्रंप पाइप का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी वार्डों में कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें