नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए चयन प्रक्रिया महाविद्यालय के मैदान में हुई। चार एचपी कंपनी एनसीसी यूनिट हमीरपुर से आए हुए अधिकारी सीनियर जेसीओ पवन पाल, हवलदार सुशील कुमार एवं हवलदार जय किशन विद्यार्थियों का चयन करेंगे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने इच्छुक विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया एवं उन्हें सावधानीपूर्वक चयन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। चयन प्रक्रिया कमेटी के अध्यक्ष प्रो. योगेश कौंडल, सदस्य डॉ. नवीन शर्मा, डॉ. आधिका शर्मा एवं प्रो. परविंदर की देखरेख में हुई। 120 के लगभग छात्र एवं छात्राओं ने इस प्रक्रिया में भाग लिया। एनसीसी अधिकारी कैप्टन यशपाल चोपड़ा ने कहा कि इस प्रक्रिया में 20 सीनियर डिवीजन एवं 15 सीनियर विंग का चयन किया गया।