फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से 12 वर्षीय छात्र लापता, शिमला में देखे जाने की आशंका

Wed, 26 Apr 2023 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक 12 वर्षीय छात्र लापता हो गया है। शिवांश पुत्र सोनी कुमार नगर परिषद हमीरपुर वार्ड नंबर दो का रहने वाला है। यह छात्र हमीरपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। पिता दुकानदार हैं। रोजाना की तरह सोमवार को शिवांश स्कूल गया, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा।
विज्ञापन








परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और अन्य नजदीक के लोगों से भी पूछताछ की। मगर अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक किसी ने मंगलवार को शिमला में इस छात्र से मिलती जुलती शक्ल का छात्र देखा है। इसके बाद शिमला पुलिस से भी इस मामले में मदद ली जा रही है।







उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि हमीरपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को यह छात्र नजर आता है तो तुरंत इसकी सूचना हमीरपुर पुलिस थाना में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें