फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, जांच शुरू

Wed, 26 Apr 2023 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन








जानकारी के अनुसार डुग्घा के समीप रहने वाला 45 वर्षीय चरण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहा था। गत दिवस उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे पहले हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। लेकिन यहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। मगर टांडा में उपचार के दौरान सोमवार रात को उसने दम तोड़ दिया।







वहीं, दूसरा मामला हमीरपुर से सटे भोटा क्षेत्र है। यहां पर 42 वर्षीय राकेश कुमार गांव जिनवीं ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी है। एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें