फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोट रसेड़वां गांव में तूड़ी के 12 बोरे चोरी

Fri, 15 May 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पपलाह पंचायत के कोट रसेड़वां में तूड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित लाभा राम ने बताया कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति की गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य लिया था।
विज्ञापन

नियमानुसार गेहूं बीज मालिक को देना था, जबकि तूड़ी अपने घर ले जानी थी। बीते बुधवार देर शाम गेहूं की थ्रेसिंग कर गेहूं मालिक को सौंप दी गई, जबकि तूड़ी खेत में ही थी। अगली सुबह जब वह खेत में पहुंचे तो पाया कि 12 तूड़ी के बोरे गायब थे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इस तरह तूड़ी चोरी का यह पहला मामला है, जिससे लोग हैरान हैं। ग्रामीण काकू ठाकुर, पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र कुमार और भाग सिंह ने प्रशासन से जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले को लेकर अभी तक थाना में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें