फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक महीने में 12 सड़क हादसे, 14 घायलों को मिला कैशलेस इलाज

Wed, 12 Aug 2026 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम, जागरूकता और सड़क सुरक्षा उपायों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत हादसों में घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिल रही है। जुलाई में जिले में 12 सड़क हादसे हुए और घायल 14 लोगों को कैशलेस इलाज लाभ मिला है।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे और परिवहन विभाग को मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सही मार्किंग करवाने के साथ दिशा-सूचक और स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हादसे में घायलों की मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले दो लोगों के नाम राहवीर योजना के तहत गुड सेमेरिटन पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। बैठक में एसपी बलवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एसपी बलवीर सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह और आरटीओ राजीव ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें