फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोस्टर केयर के लिए 12 नए मामलों को मिली मंजूरी

Fri, 21 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिला स्तरीय स्पांसरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति और अन्य विभागों के अधिकारियों को मिशन वात्सल्य के अंतर्गत फोस्टर केयर योजना एवं मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा और युवा इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
बैठक में फोस्टर केयर के लिए पात्र 12 बच्चों के नए मामलों को मंजूरी प्रदान की गई। उपायुक्त ने कहा कि अनाथ बच्चों, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों, जानलेवा रोग से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक फोस्टर केयर योजना के तहत हर माह 4000 रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला हमीरपुर में अभी तक 1349 बच्चों को इस योजना से लाभान्वित किया जा रहा है और अब 12 अन्य बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों की कुल संख्या 1361 हो जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 18 से 27 वर्ष तक के ऐसे ही युवाओं को भी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत प्रति माह 4000 रुपये की राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रचार-प्रसार होना चाहिए। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलकराज आचार्य ने फोस्टर केयर के नए मामलों का ब्योरा प्रस्तुत किया।
जिला बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष राणा, सदस्य अश्वनी कुमार, सिद्धार्थ कौशल, संगीता, मीना, चाइल्डलाइन की परियोजना समन्वयक मनोरमा लखनपाल और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें